MainSlideखेल जगत

किदांबी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स के ग्रुप बी में अपना पहला मैच जीता

बाली 01 दिसम्बर।इंडोनेशिया के बाली में चल रहे बैडमिंटन विश्व टूर फाइनल्स टूर्नामेंट में भारत के किदांबी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्‍स के ग्रुप बी में अपना पहला मैच जीत लिया है। उन्होंने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-14, 21-16 से हराया।

इससे पहले पुरूष डबल्‍स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी अपना पहला मैच हार गई। जापान के नामी मत्सुयामा और चिहारू शिदा की जोडी ने भारतीय जोड़ी को 21-14, 21-18 से पराजित किया।

महिला सिंगल्‍स में, पी.वी. सिंधु का सामना डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन से होगा। पुरुष डबल्‍स में, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का मुकाबला किम एस्ट्रुप और एंडर्स रासमुस्‍सेन से होगा।

Related Articles

Back to top button