MainSlideमनोरंजन

‘इत्तेफाक’ ने पहले दिन ही कर ली लागत की आधी कमाई

रेड चिलीज/धर्मा प्रोडक्शंस की अभय चोपड़ा निर्देशित सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘इत्तेफाक’ ने लागत की लगभग आधी कमाई रिलीज के पहले ही दिन कर ली।

फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार 10 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले दिन संतोषजनक कमाई की है।इसने पहले दिन कुल 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।तरण के मुताबिक फिल्म की कमाई के लिए ये दोनों दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

‘इत्तेफाक’ की कहानी ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के राइटर विक्रम सेठी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की है जो अपने नए नॉवेल को लॉन्च करने मुंबई आया है।उसकी विदेशी पत्नी की होटल में मौत हो जाती है। पुलिस को शक है कि सिद्धार्थ ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। वह भागता है और भागते हुए एक वकील के घर में घुस जाता है, जहां वकील की पत्नी माया (सोनाक्षी सिन्हा) अकेली है।

कहानी यहां कुछ रहस्यमयी हो जाती है क्योंकि बंद अपार्टमेंट में क्या हुआ, पुलिस के सामने विक्रम और माया के बयानों से पता चलता है, जो अलग-अलग हैं। पता चलता है कि यहां वकील की भी हत्या हुई है। विक्रम कहता है माया और उसके अलावा वहां कोई तीसरा भी था, जिसने वकील को मारा।

माया का कहना है कि विक्रम ने उसके पति की हत्या की। कौन सच बोल रहा है। क्या कहानी में कुछ और भी ट्विस्ट है ? इस्तेफाक के मध्य भाग को रोचक ढंग से लिखा गया है लेकिन ओपनिंग और क्लाइमेक्स सपाट ढंग से बयान किए गए हैं। साथ ही अजीबोगरीब ढंग से बताया गया है कि विक्रम ने रेप का शिकार हुई एक लड़की की कहानी सुन कर उस पर उपन्यास लिखा, फिर लड़की की पहचान उजागर कर दी। अतः लड़की ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी बने अक्षय खन्ना जरूर आकर्षित करते हैं।अभय चोपड़ा का निर्देशन अच्छा है और काफी हद तक उन्होंने चीजों पर नियंत्रण रखा है।

Related Articles

Back to top button