Thursday , February 26 2026

भूपेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 10 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि 11 जनवरी पर उन्हें नमन किया है।

श्री बघेल ने श्री शास्त्री की पुण्यतिथि पर जारी बयान में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार  जेल भी जाना पड़ा। शास्त्री जी के काम के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति उनके निर्णयों और कार्यों में दिखाई देती है। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया।

उन्होने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।