मनोरंजन

Neena Gupta की बेटी ने बायफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप रचाई शादी…

फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने बायफ्रेंड और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Misra) के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है। मसाबा ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, और बताया है कि उन्होंने शादी कर ली है। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैब पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कपल ने अपने वेडिंग फोटोज शेयर किए हैं, जिन में मसाबा बेहद खूबसूरत और सत्यदीप काफी डैशिंग दिख रहे हैं। तस्वीरों के साथ पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, ‘आज सुबह मैंने अपने शांति के समंदर से शादी कर ली है। ये हमारे आने वाले ढेर सारे प्यार, शांति, स्टेबिलिटी और सबसे अहम हंसी मजाक के लिए। और थैंक्यू मुझे कैप्शन चुनने देने के लिए। ये कमाल होगा।’ इसके साथ ही कैप्शन में ढेर सारे दिल के इमोजीस का इस्तेमाल है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

  सेलेब्स और फैन्स दे रहे बधाई मसाबा और सत्यदीप को फैन्स से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना, कुशा कपिला, अनन्या पांडे, नेहा शर्मा, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, रिया कपूर, सोफी चौधरी सहित कई अन्य सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। सत्यदीप और मसाबा के ये फोटोज वायरल हो रहे हैं। मसाबा और सत्यदीप की है दूसरी शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मसाबा और सत्यदीप की लव स्टोरी लॉकडाउन के दौरान परवान चढ़ी थी। कहा जाता है कि दोनों ने गोवा में काफी वक्त साथ में बताया। गौरतलब है कि ये मसाबा और सत्यदीप दोनों की ही दूसरी शादी है। याद दिला दें कि मसाबा गुप्ता की पहली शादी निर्देशक मधु मंटेना से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। वहीं सत्यदीप मिश्रा की पहली शादी अदिति राव हैदरी से हुई थी। बात दोनों के प्रोफेशनल करियर की करें तो मसाबा एक ओर जहां फेमस फैशन डिजाइनर हैं तो दूसरी ओर सत्यदीप मिश्रा, नो वन किल्ड जेसिका, चिल्लर पार्टी, फरारी की सवारी और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्में में नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button