MainSlideदेश-विदेश

राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों की 12 दिन पुरानी हड़ताल खत्म

जयपुर 28 दिसम्बर।राजस्थान में डॉक्टरों ने मंत्रियों और अधिकारियों के बीच आठ घंटे की बैठक के बाद 12 दिन से चल रही हड़ताल कल शाम समाप्त कर दी।इसके साथ ही नौ हजार से अधिक डॉक्टर आज अपनी ड्यूटी पर लौट आए।

राज्य सरकार ने सेवारत और रेजिडेंट डॉक्टरों की लगभग सभी मांगे मान ली हैं।ये समझौता राजस्थान उच्च न्यायालय के उस निर्देश के ठीक दो दिन बाद हुआ है जिसमें उसने राज्य सरकार को निर्देश दिये थे कि डॉक्टरों को वापस काम पर लाने के लिए वह कानूनी प्रावधानों का सहारा ले।उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद राज्य सरकार और डॉक्टरों दोनों पर दबाव था कि किसी समझौते पर पहुंचा जाए।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के हस्तक्षेप के बाद सरकार के चार मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी को डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त करवाने का कार्य सौंपा गया और मैराथन मीटिंग के बाद आखिर समस्या का हल निकल गया।

Related Articles

Back to top button