देश-विदेश

आईए जानें कैसा रहेगा होली में मौसम…

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच होली पर मौसम मिलाजुला रहेगा। राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में तेज वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में तेज वर्षा और ओले पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, होली तक आंशिक तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसीलिए मौसम के थोड़ा परिवर्तनशील रहने की संभावना है। चार-पांच दिन के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन, राजस्थान समेत पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में तेज वर्षा और ओले पड़ने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में आसमान रहेगा साफ

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में दो-तीन दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रह सकता है।

32 से 33 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान मुख्यतया साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि होली तक आंशिक तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसीलिए मौसम भी थोड़ा परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हालांकि अगले चार पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button