MainSlideदेश-विदेश

उत्तराखंड में भूस्खलन से चार की मृत्यु, 15 लोग लापता

(फाइल फोटो)

देहरादून 04 अगस्त।उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड के पास कल देर रात मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में 15 लोग अब भी लापता हैं।

   आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और तहसील प्रशासन के दल राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।

   इस बीच मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में अगले 24 घण्टों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

 

Related Articles

Back to top button