राजनीति

विभाजन की और बढ़ रहा है जनतादल (यू)

पटना 19 अगस्त।बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने को लेकर जनतादल (यू) में घमासान मचा हुआ है,और यह पार्टी तेजी से विभाजन की ओर बढ़ रही है।

पार्टी अध्‍यक्ष नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में आज यहां राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जहां एनडीए में शामिल का निर्णय लिया गया वहीं शरद यादव के समर्थकों ने भी यहां जन अदालत नाम के एक कार्यक्रम का आयोजन किया।यह गुट भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के फैसले का विरोध कर रहा है।

श्री शरद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार के लोगों के जनादेश का अपमान किया है।उन्‍होंने कहा कि वे अब भी महागठबंधन के साथ हैं।श्री यादव ने कहा कि वे किसी के विरोधी नहीं है और राज्य की जनता के साथ है।

श्री यादव ने कहा कि 2015 में विधानसभा चुनावों के जनादेश का नितीश कुमार ने अपमान किया है।ये जनादेश महागठबंधन को दिया गया था। उन्‍होंने कहा कि वे अब भी महागठबंधन के साथ हैं अब ऐसा लग रहा है कि जनता दल युनाइटेड विभाजन की ओर बढ़ रही है।

दोनो तरफ से एक दूसरे गुट के खिलाफ जिस तरह से शक्ति प्रदर्शन हो रहा है और श्री कुमार जिस तरह से अप्रत्यक्ष रूप से शरद यादव पर निशाना लगा रहे है,उससे साफ है कि आज विभाजन की औपचारिक घोषणा भले ही नही हुई लेकिन पार्टी उस ओर बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button