MainSlideखेल जगत

भारतीय हॉकी टीम एफ.आई.एच की रैकिंग में तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली 14 अगस्त।एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम  एफ.आई.एच की नवीनतम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

   भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्‍थान हासिल किया। रैंकिंग में नीदरलैंड्स पहले और बेल्जियम दूसरे स्थान पर है।
   यह दूसरी बार है जब भारतीय टीम एफआईएच रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची है। भारतीय टीम ने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने के बाद यह रैंकिंग हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button