नई दिल्ली/रायपुर 14 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 954 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, वीरता पदक, सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना है।
छत्तीसगढ़ से आईजी नेहा चंपावत, डीआईजी कमलोचन कश्यप ,पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, स्पेशल ब्रांच भिलाई-दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय सहित 25 अधिकारी कर्मचारी राष्ट्रपति के पुलिस पदक के लिए चयनित किए गए हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने इन सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप को चुना गया है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के 24 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को वीरता मेडल और 10 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को सराहनीय सेवा मेडल से नवाजा गया है।
सराहनीय सेवा मेडल
आईजी नेहा चंपावत, कमांडेंट सर्जन राम भगत, एसपी स्पेशल ब्रांच भावना पांडे, सब इंस्पेक्टर गणपत प्रसाद पांडे, कंपनी कमांडर तेलेश्पर मिंज, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा, प्लाटून कमांडर ठकबहादुर सोनी, हेड कांस्टेबल वेद कुमार मंडावी, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, कमांडेंट प्रकाश टोप्पो।