Uncategorized

जिला पंचायत के सदस्य सहित देवरिया जिलो में 6 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।

सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

मौके से जानकारी जुटाई जा रही है, घटना की पल- पल की अपडेट जानने के लिए बने रहिए… 

Related Articles

Back to top button