MainSlideछत्तीसगढ़

निगरानी दलों ने पांच करोड़ 57लाख रूपए की नकदी और वस्तुएं की जब्त

रायपुर 17 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक की अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी की गई हैं।

  निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है जिसमें 16 अक्टूबर तक 5 करोड़ 57 लाख 18  हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है।

   निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851  लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है।सघन जाँच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियों जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं।

  इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button