MainSlideखास ख़बरदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज

पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार खोले गए

पुरी 14 जुलाई। ओडिशा के पुरी में भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के खजाने- रत्न भंडार के सभी दरवाजे आज दोपहर खोल दिए गए। एक विशेष दल ने रत्न भंडार खोला।

   रत्न भंडार को आखिरी बार 1985 में खोला गया था, जबकि इसके आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं की सूची आखिरी बार 1978 में बनाई गई थी। रत्न भंडार, राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं के बाद खोला गया था। रत्न भंडार खोलने की समूची कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। श्री जगन्नाथ मंदिर के आभूषणों वाले विशेष बक्सों को रखने के लिए भारी सुरक्षा के साथ एक अस्थायी स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। रत्न भंडार की विस्तृत सूची तैयार की जाएगी।

  12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष में हीरे, सोना और कीमती रत्नों सहित दुर्लभ आभूषणों का संग्रह है। सदियों से भक्तों और राजाओं द्वारा भगवान जगन्नाथ को दान किए गए इस खजाने को संरक्षित किया गया है।

Related Articles

Back to top button