MainSlideछत्तीसगढ़

छेरछेरा का त्यौहार हमारी दानशीलता की परम्परा का प्रतीक- भूपेश

रायपुर 20 जनवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अन्नदान के महापर्व छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बघेल ने छेरछेरा की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा  कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन-जीवन से जुड़ा यह लोकपर्व हमारी दानशीलता की गौरवशाली परम्परा की याद दिलाता है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।गांवों और शहरों की गलियों में बच्चों की टोलियां द्वार-द्वार जाकर छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा की पुकार लगाकर अन्नदान का आग्रह करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर सभी लोगों के लिए मंगल कामनाएं की हैं।

Related Articles

Back to top button