MainSlideछत्तीसगढ़

महंत ने ईद-उल-जुहा की प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर 21 जुलाई।छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी हैं।

डा. महंत ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि,ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्‍लाम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्‍योहार है।इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया उन्‍हीं की याद में यह पर्व मनाया जाता है।प्रेम भाईचारा, समर्पण के इस पर्व पर समस्त मुस्लिम समाज को बहुत बहुत बधाई।

डॉ महंत ने कहा कि, कोरोना संक्रमण काल ने सभी तीज त्योहारों के उत्साह पर गहरा प्रभाव डाला है।उन्होने मुस्लिम भाईयों से ईद-उल-जुहा के इस पर्व पर कोरोना संक्रमण से बचाव का ध्यान अवश्य रखने की अपील की हैं।

Related Articles

Back to top button