MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 45 नए पाजिटिव मरीज,दो मरीजो की भी मौत

रायपुर 06 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 45 नए मरीजो के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 660 हो गई है।इस दौरान एम्स में भर्ती दो मरीजो की मौत के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 45 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें बलौदा बाजार के 14,जांजगीर के 08 सरगुजा एवं रायगढ़ के पांच- पांच,रायपुर एवं जशपुर के चार-चार कोरबा के तीन तथा कांकेर एव सूरजपुर के एक एक मरीज है।इन मरीजो की भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही 22 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

इस दौरान एम्स रायपुर में भर्ती संक्रमित दो मरीजो की मौत हो गई।इसमें जगदलपुर की एक महिला ल्यूकेमिया से पीडित थी,और निजी अस्पताल में भर्ती थी।बाद में उसके कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर एम्स में भर्ती किया गया था,जबकि दूसरा मृतक पूर्व से ही एचआईवी से पीडित था।

राज्य में अभी तक कुल 85346 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 80477 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।अभी 3948 सैंपल की जांच जारी है।राज्य में अभी तक कुल 923 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 259 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button