MainSlideब्रेकिंग न्यूजराजनीति

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में 39 मंत्री हुए शामिल

नागपुर 15 दिसम्बर। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज हो गया ।इसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 42 हो गई।

 भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। 

 तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

  इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिसंबर को मुंबई में शपथ ली थी। नए मंत्रिपरिषद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button