MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सपा नेता की हत्या की

(फाइल फोटो)

बीजापुर 19 जून।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर समाजवादी पार्टी के एक नेता संतोष पुनेम की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अऩुसार नक्सलियों ने सड़क निर्माण का काम देखने गए संतोष पुनेम का नक्सलियों ने कल अपहरण कर लिया था।इसके साथ ही सड़क निर्माण में लगे वाहनों को भी जला दिया था।खबरों के मुताबिक नक्सलियों ने रात में जन अदालत लगाकर पुनेम की हत्या कर दी।पुनेम पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

नक्सलियों ने अभी तक मृतक का शव नही सौंपा है। रजनों को शव मांगने पर नक्सलियों ने उन्हे भगा दिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना के आधार पर पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।

Related Articles

Back to top button