MainSlideछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मृत्यु पर किया दुःख व्यक्त

रायपुर 31 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज अटल नगर (नया रायपुर )में बस दुर्घटना में केन्द्रीय विद्यालय के दो बच्चों सहित कन्डेक्टर की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

डा.सिंह ने इस दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

डॉ. सिंह ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील लोगों से की है। साथ ही उन्होंने जन-जीवन की सुरक्षा के लिए पुलिस को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button