Sunday , February 1 2026

भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ श्रृंखला तीन-एक से जीती

तिरूवनंतपुरम 01 नवम्बर। भारत ने वेस्‍टइंडीज को पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच 9 विकेट से हराकर श्रृंखला तीन-एक से जीत ली है।

105 रन का लक्ष्य भारत ने 14 ओवर और 5 गेंद में 1 विकेट खो कर हासिल कर लिया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 31 ओवर और पांच गेंद में 104 रन पर सिमट गई।

रविन्द्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच और विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।