MainSlideछत्तीसगढ़

डाक्टरों के साथ मारपीट की घटना की जांच के लिए टीम गठित

जशपुर 26 मई।जशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में डाक्टरों के साथ मारपीट की घटना के तूल पकड़ने के बाद कलेक्टर ने जांच समिति गठित करने की घोषणा की हैं।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में पदस्थ चिकित्सकों के साथ बीती देर रात्रि में चिकित्सालय परिसर में तथाकथित रूप से दुर्वव्यहार एवं मारपीट की शिकायत सोशल मीडिया एवं समाचार पोर्टलों से प्राप्त होने पर उक्त घटना की सर्वोच्च प्राथमिकता से तथ्यात्मक जांच करने दल गठित किया है।

गठित दल में अपर जिला मजिस्ट्रेट आई.एल.ठाकुर को समिति का अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक आर.एन.केरकेट्टा को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने गठित जांच टीम को मामले की गंभीरता से जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button