MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

कई राज्यों में कल देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना

नई दिल्ली 09 दिसम्बर।मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और असम के विभिन्‍न स्थानों पर कल देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

    विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना जताई है।विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की आशंका व्‍यक्‍त की है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button