MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश की मासिक रेडियों वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10 नवम्बर को

रायपुर 06 नवम्बर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की चौथी कड़ी का प्रसारण आगामी 10 नवम्बर को होगा।

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ’नगरीय विकास का नया दौर’ रखा गया है।

Related Articles

Back to top button