MainSlideदेश-विदेश

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर

(फाइल फोटो)

श्रीनगर 03 जनवरी।जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और संयुक्‍त सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में आज दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि जिले के त्राल सब-डिविजन के गुलशनपोरा में आतंकवादियों के छिपे होने का सुराग मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया।

इस अभियान में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। उन्‍हें श्रीनगर के बेस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल सेना का एक जवान भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button