MainSlideराजनीति

अवमानना के आपराधिक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के खिलाफ आरोप तय

मुम्बई 12 जून।महाराष्ट्र की एक अदालत ने आज अवमानना के एक आपराधिक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आरोप तय किये हैं।

यह मामला राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के एक कार्यकर्ता ने दायर किया था। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोप तय किये हैं।न्यायाधीश ए आई शेख ने जब आरोप पढ़कर सुनाए,तो श्री गांधी ने अपने को निर्दोष बताया।श्री गांधी सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ठाणे जिले की भिवण्डी अदालत पहुंचे।

एक चुनावी सभा में श्री गांधी का भाषण सुनने के बाद 2014 में आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने मामला दर्ज कराया था।इस रैली में श्री गांधी ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था।

 

Related Articles

Back to top button