Monday , February 2 2026

Chum Darang के नए घर खरीदने पर Karanveer Mehra ने लुटाया प्यार

बिग बॉस 18 के विनर कणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) अक्सर चुम दरांग पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। बीबी हाउस के अंदर दोनों की दोस्ती देखने को मिली। फिर बाद में करण ने खुद खुलासा किया कि वह चुम को पसंद करते हैं। सलमान खान का शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया है, बल्कि अब दोनों को साथ में पार्टी और एंजॉय करते हुए ज्यादा देखा जाता है। अब चुम ने अपना एक बड़ा सपना पूरा कर लिया है, जिसके लिए करण ने उनकी तारीफ की है।

करणवीर मेहरा और चुम दरांग (Chum Darang) की बॉन्डिंग बिग बॉस लवर्स को सबसे ज्यादा पसंद आई थी। फैंस तो आज भी दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अब करण ने भी साबित कर दिया है कि वह चुम के सबसे बड़े सपोर्टर हैं।

चुम दरांग ने खरीदा नया घर

अपने सपनों का आशियाना लेना हर किसी की ख्वाहिश होती है। बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस चुम दरांग ने इस इच्छा को पूरा कर लिया है। जी हां, चुम ने अपना नया घर खरीद लिया है। इसकी जानकारी करणवीर ने खास अंदाज में स्पेशल पोस्ट के जरिए दी है।

दरअसल, चुम दरांग ने अपने नए घर को खरीदने का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह केक को काटती नजर आईं। करणवीर ने चुम की स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए लिखा, चुमीईईईई, नए घर की बधाई!’

वैलेंटाइन पर साथ नजर आए थे चुम-करण

हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर चुम और करणवीर को साथ में देखा गया। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर इस दौरान की कुछ फोटोज शेयर कीं। जिनमें दोनों के बीच की मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिली।

इनमें से एक वीडियो में करणवीर को रोमांटिक अंदाज में कहा, रोजेज आर रेड, वायलेट्स आर ब्लू, मुझे किसी की परवाह नहीं, क्योंकि आई लव यू। इतना सुनने के बाद चुम दरांग भी शरमाते हुए नजर आईं। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। 

बिग बॉस 18 में बनी दोनों की जोड़ी

चुम दरांग और करणवीर मेहरा की दोस्ती बिग बॉस 18 में हुई। इस शो के विनर करणवीर बने। वहीं, चुम दरांग सलमान खान के शो की फाइनलिस्ट थीं। रियलिटी शो के दौरान सोशल मीडिया पर चुम और करण का नाम खूब ट्रेंड हुआ था। फैंस तो दोनों को जल्द ही शादी करते हुए देखना चाहते हैं।

You get a real feel of precision control, with optional haptic feedback confirming your choices. One essential signal for the onset of myelination seems to be provided by the electrical activity of neurons. Mexico become world champions at the Azteca - Duration:. Overall, it was good value and I was pleased with the service. Immediately after release, the mean flexion contracture correction of the MCP and PIP joints were 50 from 50 to 0 and 35 from 46 to 11 degrees, respectively. So, if your agency number is, for example, you should type. In the left maxilla NRRU-F, an oval foramen is present laterally adjacent to the bony plate, near the anterior limit of the notch. In addition to that, the fact that the A6M lacked hydraulic flaps resulted in a plethora of maneuvering issues, especially when flying at high speeds. Then when there is no violent weather they return to anxiety. A humble eatery that sits amidst the lush greenery of Bukit Timah and away from the humdrum of city life and stress, Little Diner is a no-frills place just earnest comfort food in generous portions. Made this fOr the first time tonight- i have been looking for the Perfect beef stew recipe. Garments that are consistently high in quality, hard-wearing and comfortable. Explore our website today for quality menswear, mens workwear and so.