
रायपुर 16 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का आज दिल का दौरा पड़ने से धमतरी में निधन हो गया।वह 58 वर्ष के थे।
मिली जानकारी के अनुसार श्री मंडावी धमतरी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए रूके थे,सुबह उन्हे दिल का दौरा पड़ा।उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।
श्री मंडावी पहली बार अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के 1998 में सदस्य चुने गए थे। इसके बाद वह 2013 एवं 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य चुने गए।उन्हे 2019 में विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया था।वह बहुत ही विनम्र एवं खुशमिजाज व्यक्ति थे और पत्रकारों से उनका बहुत ही आत्मीय सम्बन्ध था।




