MainSlideछत्तीसगढ़

राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का स्थानांतरण

रायपुर 21 जनवरी।छत्तीसगढ़ सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ओंकार सिंह सचिव राज्य सूचना आयोग से संयुक्त संचालक प्रशासन अकादमी निमोरा, संजय कन्नौजे उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से अपर कलेक्टर रायगढ़, संजय कुमार दीवान अपर कलेक्टर रायगढ़ से सचिव छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री सौमिल रंजन चौबे आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर, श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी सामान्य प्रशासन विभाग से डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, श्री प्रभाकर पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर सरगुजा से आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर (प्रतिनियुक्ति), श्री दिलेराम डाहिरे डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर जिला कोरिया के रूप में पदस्थ किया गया।

Related Articles

Back to top button