MainSlideछत्तीसगढ़

शहीदों की स्मृति में रखा जायेगा दो मिनट का मौन

रायपुर 28 जनवरी।देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के स्मृति में 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे देश की तरह ही छत्तीसगढ़ में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

आधिकारिक सूत्रो ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सामान्य काम-काज और गतिविधियां रोक दिए जाएंगे। प्रदेश में शहीद दिवस के महत्व के बारे में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भाषण और वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें देश की स्वतंत्रता के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका का उल्लेख किया जाएगा।

उन्होने बताया कि मंत्रालय में मुख्य सचिव की उपस्थिति में शहीद दिवस 30 जनवरी को दो मिनट का मौन रखकर शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button