होम खास ख़बर बुद्ध पूर्णिमा की रात दीपक से करें ये दुर्लभ उपाय

बुद्ध पूर्णिमा की रात दीपक से करें ये दुर्लभ उपाय

0

बुद्ध पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस साल यह 12 मई को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म का प्रतीक है। वहीं इस दिन (Buddha Purnima 2025) को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में शुभता का आगमन होता है तो आइए उन उपाय के बारे में जानते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा का दिन बेहद पावन माना जाता है। यह बौद्ध धर्म के लोगों के लिए सबसे खास दिनों में से एक है। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक है। इस साल यह पावन पर्व 12 मई, 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग दान-पुण्य और पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2025) की रात दीपक से किए गए कुछ दुर्लभ उपाय आपके जीवन में खुशियों की रोशनी भर सकते हैं? तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

दीपक से करें ये उपाय (Buddha Purnima 2025 Par Karen Deepak Se Ye Upay)

घर के मुख्य द्वार – बुद्ध पूर्णिमा की रात एक मिट्टी का दीपक अपने घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। माना जाता है कि यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता का संचार करता है। इसके साथ ही इससे जीवन की बाधाओं और परेशानियों का अंत होता है।

पीपल पेड़ के पास – अगर आपके घर के पास कोई पीपल का वृक्ष है, तो बुद्ध पूर्णिमा की रात उसके नीचे एक दीपक जलाएं। पीपल के वृक्ष को हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म दोनों में ही पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि भगवान बुद्ध को इसी वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। ऐसे में इस स्थान पर दीपक जलाने से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है।

देवी लक्ष्मी के समक्ष – बुद्ध पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें। मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। इस उपाय से आपके घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

बुद्ध भगवान की प्रतिमा के सामने – भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने एक छोटा सा मिट्टी का दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें। यह उपाय आपके मन को शांति देगा और नकारात्मक विचारों को दूर करेगा। साथ ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

तुलसी के समक्ष – इस दिन तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जलाएं। तुलसी को पवित्र और शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से पारिवारिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।