MainSlideखास ख़बरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में दो वाहनों की टक्कर में 13 लोगो की मौत,कई घायल

रायपुर 12 मई।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 30 किमी दूर बलौदा बाजार रोड़ पर दो वाहनों में भिड़न्त हो जाने से 13 लोगो की मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए।

     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरोरा के बाना गांव से एक स्वराज माजदा वाहन में लगभग चार दर्जन लोग रात्रि में बच्चे के जन्म के बाद आयोजित छष्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे कि उनका वाहन एक ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 13 लोगो ने दम तोड़ दिया। शवों तथा घायलों को बहुत मुश्किल से निकाला गया।

     घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई गई है जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

       मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है और घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  

Related Articles

Back to top button