MainSlideदेश-विदेश

केरल में बाढ़ में मारे गए लोगो के परिजनों को चार लाख की सहायता

तिरूवंतपुरम 11 अगस्त।केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने बाढ़ में अपने घर गंवा चुके लोगों को दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा प्रत्‍येक मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्‍यमंत्री विजयन ने आज अधिकारियों के साथ बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उनके साथ विपक्ष के नेता रमेश चेन्‍नीथला भी थे।

राज्य में बाढ़ प्रभावित जिलों में स्‍थापित 439 राहत शिविरों में 54 हजार से ज्‍यादा लोग रह रहे हैं। कई जिले अभी भी हाई-अलर्ट पर हैं। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्‍यक्‍त की है और पार्टी कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कहा है। भारतीय नौ सेना द्वारा संचालित आपरेशन मदद में अब तक 55 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है।

केन्‍द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल केरल का दौरा करेंगे। श्री सिंह वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों में जाएंगे। राज्‍य के बाढ़ और भूस्‍खलन की घटनाओं में अब तक 29 लोगों की मृत्‍यु हो गई है।

इस बीच कर्नाटक में कावेरी नदी क्षेत्र में तीसरे दिन भी बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कावेरी पर बने बांधों का जलस्‍तर अधिकतम क्षमता को पार कर गया है।उधर कर्नाटक में अधिक वर्षा के बाद तमिलनाडु में मैत्‍तूर बांध का जलस्‍तर दूसरी बार 120 घन फुट की अधिकतम क्षमता तक पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button