Thursday , February 26 2026

महिला सिंगल्स फाइनल में सिंधु का सामना सायना नेहवाल से

गुवाहाटी 16 फरवरी।सीनियर बैडमिन्‍टन चैम्पियनशिप के महिला सिंगल्‍स फाइनल में आज पी वी सिंधु का सामना सायना नेहवाल से होगा।पुरूष सिंगल्‍स खिताब के लिए सौरभ वर्मा का मुकाबला लक्ष्‍य सेन से होगा।

पुरूष डबल्‍स फाइनल में प्रणवजैरी चोपड़ा और चिराग शेटटी की जोड़ी अर्जुन एम आर और श्‍लोक रामचन्‍द्रन के साथ खेलेगी।

महिला डबल्‍स में मेघना जाक्‍कमपुडी और पूर्विषा एस राम की जोड़ी का सामना शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट से होगा।