MainSlideछत्तीसगढ़

डीजीपी ने किया महिला आरक्षक पुष्पा सोनी को किया सम्मानित

रायपुर 25 जून।छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने आज इन्द्रधनुष योजना के अंतर्गत रायपुर जिले में यातायात पुलिस में पदस्थ महिला आरक्षक सुश्री पुष्पा सोनी को 10 हजार रूपए के नगद ईनाम तथा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर आज सम्मानित किया।

पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने सुश्री पुष्पा सोनी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला आरक्षक द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक की गई सेवाओं से अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी। सुश्री पुष्पा सोनी ने यातायात पुलिस में निरंतर अपनी सेवाएं देते हुए पुर्ण ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपनी ड्यूटी निभाई है, समय-समय पर शहर के नागरिकों और अधिकारियों द्वारा इनके कार्यों की प्रशंसा की गई है।

उल्लेखनीय है कि सुश्री पुष्पा सोनी वर्ष 2008 से महिला आरक्षक के पद पर रायपुर जिले के यातायात पुलिस शाखा में पदस्थ हैं, इन्होंने धूप, गर्मी और बरसात के मौसम में पूर्ण निष्ठा से अपनी यातायात पुलिस के कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

Related Articles

Back to top button