MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 08 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

   राज्यपाल श्री डेका ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है, जो पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा रक्षा, प्रेम और कर्तव्य की भावना को मजबूत करता है।

  मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन न केवल भाई-बहन के रिश्तों की आत्मीयता और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि यह आपसी सौहार्द, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस अवसर पर समाज में भाईचारा, महिला सम्मान और सौहार्द्र को और भी मजबूत करने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button