MainSlideदेश-विदेश

समझौता एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट मामले में चार आरोपी दोषमुक्त

पंचकुला 20 मार्च।हरियाणा में पंचकुला की एक विशेष अदालत ने समझौता एक्‍सप्रेस ट्रेन विस्‍फोट मामले में चार आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

विशेष अदालत ने वर्ष 2007 में हुए समझौता एक्‍सप्रेस ट्रेन विस्‍फोट मामले में आज सभी चार आरोपियों- नब कुमार सरकार उर्फ ​​स्वामी असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरी को बरी कर दिया। इस विस्‍फोट में 68 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पाकिस्तानी थे।

एनआईए ने जुलाई 11 में आतंकी हमले में कथित भूमिका के लिए आठ व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

Related Articles

Back to top button