MainSlideछत्तीसगढ़

पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की नियम विरूद्ध संबद्धता समाप्त

रायपुर 22 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक ने विभाग के मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को नियम विरूद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों एवं अलग-अलग इकाईयों में संबंद्धता को समाप्त कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी द्वारा आज जारी आदेशानुसार नियम विरूद्ध तरीके से किये गये संबद्धता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है और समस्त इकाई प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे नियम विरूद्ध संबद्ध अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी मूल इकाई में कार्यभार ग्रहण करने के लिए तत्काल भारमुक्त करें, जिससे प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में पुलिसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से हो सके।

इसके साथ ही पुलिस महकमें लम्बे समय से चल रही संविदा नियुक्तियां भी जल्द ही समाप्त हो जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button