MainSlideछत्तीसगढ़

चौबे एवं अकबर को विभागों का फिर से आवंटन

रायपुर 09 जुलाई।छत्तीसगढ़ सरकार के दो मंत्रियों रविन्द्र चौबे एवं मोहम्मद अकबर को विभागों का नए सिरे से आवंटन किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम के प्रावधानों के तहत दोनो मंत्रियों को सौंपे गए विभागों का फिर से आवंटन किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार मंत्री रविन्द्र चौबे को संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग और मंत्री मोहम्मद अकबर को परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग सौंपे गए हैं। शेष मंत्रियों के प्रभार यथावत रहेंगे।

Related Articles

Back to top button