MainSlideदेश-विदेश

56 उड़ानों से 12 देशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया

नई दिल्ली 15 मई।वंदे भारत मिशन के तहत अब तक कुल 56 उड़ानों से 12 देशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया।

मिशन का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है जो 22 मई तक चलेगा। इस चरण में 31 देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों को स्‍वदेश लाया जाएगा। इसके लिए 149 उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिनमें फीडर उड़ानें भी शामिल हैं। इस चरण में 18 अन्य देशों से प्रवासियों को वापस लाया जायेगा।

अब तक एक लाख 88 हजार प्रवासी भारतीयों ने वापसी के लिए पोर्टल पर अपना नाम दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button