MainSlideराजनीति

विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

गांधी नगर 09 दिसम्बर।गुजरात में गांधीनगर में विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य विधानसभा की ओर बढ़ रहे सैकड़ों कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों को आज पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा भी शामिल हैं।

आज सुबह राज्य विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के शुरू में कांग्रेस ने विधानसभा की ओर मार्च करने और विधानसभा के घेराव का आह्वान किया।

कांग्रेस सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं, महिलाओं की सुरक्षा और बे-मौसम की बारिश से किसानों की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button