MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल डेका

रायपुर, 01 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए।

   श्री डेका ने आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परीवीक्षाधीन अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस की छवि, थाने में  शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए।

       भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक अजय कुमार यादव, अकादमी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला भी उपस्थित थे।  परीवीक्षाधीन आइपीएस अधिकारियों आदित्य कुमार, बनसोडे प्रतीक दादासाहेब, सुश्री अंशिका जैन एवं सुश्री साकोरे मानसी नानाभाऊ ने राज्यपाल से भेंट की।

Related Articles

Back to top button