MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर 17 जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री बघेल ने आज यहां जारी शोक संदेश में शहीद जवानों के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की,और कहा कि शहीद जवानों में छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत कांकेर निवासी गणेश राम कुंजाम भी शामिल हैं।उन्होने शहीद जवान कुंजाम को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होने कहा कि हम सबको अपने बहादुर जवानों पर गर्व है, देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट है।

Related Articles

Back to top button