MainSlideछत्तीसगढ़

खेलों के विकास के लिए सरकार कर रही हैं सभी संभव विकास –रमन

रायपुर 13 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  कहा है कि उनकी सरकार राज्य में खेलों के विकास एवं खेल सुविधाओं को बहतर बनाने का सभी संभव प्रयास कर रही है।

डा.सिंह ने आज यहां राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ी प्रतिभाशाली और खेलों के प्रति समर्पित हैं।हमारे खिलाड़ी संसाधनों के मामले में दूसरे राज्यों के खिलाडियों से पीछे न रह जाए इसलिए खिलाडियों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि भी प्रदान की जाती है।उन्होंने समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडियों को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश के 447 खिलाडियों को लगभग 95 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

डॉ.सिंह ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों के साथ एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ खेलों और ओलंपिक खेलों में भी पदक जीते। उन्होंने ने कहा ओलंपिक खेलों में पहुंचने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 10 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 2 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को डेढ़ करोड़ रूपये और कास्य पदक जीतने वाले खिलाडियों को एक करोड़ रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाडियों का दैनिक भत्ता एक सौ रूपये से बढ़ाकर 350 रूपये करने की घोषणा की।डॉ.सिंह ने इस अवसर पर खेलों के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को विशेष सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। विशेष सम्मान से सम्मानित होने वालों में कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खेल दल का चीफ डी मिशन के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले श्री विक्रम सिंह सिसोदिया प्रमुख थे।

Related Articles

Back to top button