MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

नौसेना की एक स्पीड बोट के नौका से टकराने से 13 लोगो की मौत

मुंबई 18 दिसम्बर। महाराष्ट्र में मुंबई तट के नजदीक बुधवार को नौसेना की एक स्पीड बोट के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी देते हुए नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में मारे गए लोगों में 10 नागरिक और नौसेना के तीन कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने नौसेना के हवाले से बताया कि इस घटना में शाम साढ़े सात बजे तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

    उन्होने बताया कि नीलकमल नामक नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे नौसेना की एक स्पीड बोट इस नौका से टकरा गई।उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, समुद्री पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button