Wednesday , February 4 2026

किसानों को बड़ी राहत: 05–06 फरवरी तक फिर खुले धान खरीदी केंद्र

रायपुर, 4 फरवरी।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु 05 एवं 06 फरवरी को अतिरिक्त दो दिवस की अनुमति दी है।

    निर्देशानुसार, इस अतिरिक्त अवधि में वे किसान धान विक्रय कर सकेंगे जिन्होंने 10 जनवरी 26 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया, अथवा जिनका आवेदन सत्यापन के बाद स्वीकार किया गया और उनके पास धान पाया गया है। इसके अलावा वे किसान भी इस सुविधा के अंतर्गत आएंगे, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 26 को टोकन जारी हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान नहीं बेच पाए थे।

  किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।