MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूजराजनीति

निर्वाचन आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली 26 फरवरी।निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाकिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

      नामांकन आज से 5 मार्च तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 16 फरवरी को होगा। महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

  केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और रामदास अठावले, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राष्‍ट्रवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-एसपी गुट नेता शरद पवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता उपेंद्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके नेता एम थंबीदुरई और डीएमके नेता तिरुचि शिवा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button