Thursday , February 26 2026

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

बीजापुर 26 फरवरी।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। 

  पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था।इस दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

   उन्होने बताया कि माओवादियों की तलाश जारी है। मारे गए माओवादियों से तीन राइफल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।