मोदी ने विश्व पटल पर बढ़ाई भारत की प्रतिष्ठा – जगदंबिका पाल


( दर्शन कुमार साहू )
सुल्तानपुर 01 मार्च।डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई है।
श्री पाल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कि भारत की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की है और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत स्थिति बनाई है।उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना तथ्यों के आरोप लगाते हैं और राजनीतिक परिपक्वता का अभाव दिखाते हैं।उन्होने दावा किया कि कांग्रेस को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आप नेता अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष संसद की कार्यवाही में बाधा डालता है।ईरान–इजरायल तनाव पर उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति स्पष्ट है और किसी भी विवाद का समाधान संवाद और संयम से ही संभव है।
श्री पाल इसके बाद अपने दिल्ली कार्यालय से सहयोगी राहुल गुप्ता के शिव नगर तिवारीपुर आवास पर जाकर उनके बाबा के पिछले दिनों हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।श्री पाल ने राहुल के पिता जी को शाल ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया।इस मौके पर राहुल के परिवारजन मौजूद थे।




