होम छत्तीसगढ़ रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ के जनसम्पर्क आयुक्त

रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ के जनसम्पर्क आयुक्त

0

रायपुर 26 मार्च।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रजत बंसल छत्तीसगढ़ के नए जनसम्पर्क आयुक्त होंगे।

    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार श्री बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त जनसम्पर्क एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद,संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

   उल्लेखनीय हैं कि जनसम्पर्क आयुक्त रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।इस कारण यह नियुक्ति की गई है।श्री मित्तल को इसके साथ ही नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया।