MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

अमरीका एवं ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा

वाशिंगटन/ईरान 08 अप्रैल।अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरू मध्‍य खोलने की शर्त पर ईरान के साथ दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है।

  ट्रंप की यह घोषणा उनके द्वारा दी गई उस समय सीमा से ठीक पहले आई है, जिसमें उन्होंने ईरान के बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले की चेतावनी दी थी।राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमत होना चाहिए। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमरीका अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है और संघर्ष सुलझने के करीब है।

  दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद कर दिए जाते हैं, तो वह युद्धविराम के लिए सहमत है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा।

  इस बीच, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि अमरीका ने ईरान की 10 सूत्रीय योजना को स्वीकार कर लिया है। इससेपहले, कलरात राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य समझौते को पूरा नकरने पर ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दी थी।उन्होंने इसके लिए आज सुबह साढ़े पांच बजे तक का समय निर्धारित किया था।

   दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में तेज गिरावटआई है। शेयर बाजारों में भी उछाल आया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत100 डॉलर से नीचे गिर गई, करीब16 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Related Articles

Back to top button